मोबाइल ने हमसे क्या छीन लिया? The Untold Reality of Smartphone Use
PharmaManager is your go-to blog for insights into the roles and responsibilities of Area Business Managers (ABMs), Regional Business Managers (RBMs), and Medical Representatives. Dive into expert guidance on career development, key responsibilities, and strategies for success in the pharmaceutical industry. Additionally, we provide valuable information on addressing common health issues, ensuring a comprehensive resource for professionals and individuals alike.
२१वीं सदी का सच: आधुनिकता के बीच रिश्तों और संस्कारों की दूरी 21st Century Truth: Distance Between Modernity and Relationships
आज हम गर्व से कहते हैं कि हम २१वीं सदी में जी रहे हैं। लोग तकनीक की ऊँचाइयों पर पहुँच चुके हैं—सोशल मीडिया, टीवी, मोबाइल हर जगह छा गए हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि नज़दीकियाँ, भावनाएँ और सम्मान अब केवल स्क्रीन पर दिखते हैं, असल ज़िंदगी में कहीं खो गए हैं।
पहले के समय में संयुक्त परिवारों में रहना सामान्य था। रिश्तों में ताक़त होती थी, हर सुख-दुख में साथ मिलता था। आज लोग फ्लैट्स में अकेले रहना पसंद करते हैं। शादी के बाद भी लड़के-लड़कियाँ अलग रहने की ज़िद करते हैं। महिलाएँ भी स्वतंत्रता और फैशन के नाम पर छोटे कपड़े पहनना पसंद करती हैं। सोचिए, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े सस्ते मिलते हैं, और शरीर दिखाने वाले कपड़े महंगे। इससे समझिए कि असली मूर्ख कौन है—खरीदने वाला या बेचने वाला?
पहले जब कोई गाँव से शहर जाता था, तो लोग उसे बस या रेलवे स्टेशन तक छोड़ने जाते थे। जब कोई लौटता था, तो उसे लेने पहुँचते थे। आज लोग कहते हैं—“ऑटो या कैब से आ जाओ।” यही बचा हुआ प्यार है।
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई लड़की शादी के बाद अलग रहना चाहती है, तो उसे सोचना चाहिए कि कल उसके बच्चे भी यही करेंगे। तब उसे अकेलापन और दुख महसूस होगा। इसलिए हर निर्णय से पहले हज़ार बार सोचें।
संयुक्त परिवार में शक्ति होती है। वहाँ सहयोग, सुरक्षा और संस्कार मिलते हैं। अकेले परिवार में व्यक्ति कमजोर हो जाता है। यही ज़मीनी हकीकत राजन कुमार ने देखी है और इसी अनुभव से यह लेख लिखा गया है।
निष्कर्ष
२१वीं सदी ने हमें आधुनिकता दी है, लेकिन रिश्तों की गर्माहट छीन ली है। तकनीक ज़रूरी है, पर परिवार और संस्कार उससे भी ज़्यादा ज़रूरी हैं। अगर हम रिश्तों को बचाना चाहते हैं, तो हमें फिर से संयुक्त परिवार और सच्चे अपनापन की ओर लौटना होगा।