PPROM in Pregnancy: Can Nutraceuticals Help Protect Mothers and Babies?

Image
PPROM in Pregnancy: Can Nutraceuticals Help Protect Mothers and Babies? Pregnancy is a delicate journey, and every stage brings unique challenges. One of the most serious complications is PPROM (Preterm Premature Rupture of Membranes) — a condition where the amniotic sac breaks before 37 weeks of gestation. This sac holds the amniotic fluid that cushions and protects the baby. When it ruptures too early, the fluid leaks, exposing both mother and child to risks such as infection, premature labor, and neonatal complications.   🌼 What is PPROM? PPROM occurs in about 3% of pregnancies and is responsible for nearly 30–40% of preterm births. The exact cause is often unclear, but risk factors include infections, previous preterm deliveries, smoking, poor nutrition, and cervical or uterine abnormalities. Symptoms usually involve a sudden gush or continuous leak of fluid from the vagina, which is not controllable like urine. Immediate medical evaluation is essential.   🧪 Ho...

टोल रसीदों को रखें संभालकर, फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं

 

नेशनल हाईवे की टोल रसीदों को रखें संभालकर, फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं, आप भी उठा सकते हैं लाभ

जब भी हाइवे (National Highway) से गुजरते हैं तो अक्सर आपको टोल (Toll) देना पड़ता है. जिसके बदले आपको एक रसीद दी जाती है. इस रसीद की मदद से आप केवल यात्रा ही नहीं कर सकते बल्कि इन रसीदों के कई फायदे भी हैं.

आज हम आपको टोल रसीदों के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे कि आगे से आप भी इन्हें जरूर संभालकर रखेंगे. अक्सर आप जब अपने वाहन से हाइवे (National Highway) पर चलते हैं तो टोल बूथ्स (Toll Booths) पर आपको यात्रा जारी रखने के लिए तय धनराशि के बदले रसीदें दी जाती हैं. इनसे आप केवल यात्रा ही नहीं कर सकते बल्कि इन रसीदों के कई फायदे भी हैं. इसलिए इन रसीदों को संभालकर रखें. कम से कम तब तक तो जरूर जब तक आपकी यात्रा जारी है.

अगर आपने अपनी रसीदें खो दीं तो आप इन फायदों से वंचित रह जाएंगे. क्योंकि इन टोल पर आप पैसे देकर जो रसीद हासिल करते हैं, उससे टोल गेट्स पारकर यात्रा जारी रखने के साथ कई फायदे भी हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में….

फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं

नेशनल हाईवे के टोलबूथ्य पर धन देने के बाद आपको जो रसीद मिलती है तो उस पर आपको एक से लेकर चार फोन नंबर रसीद के आगे या पीछे के हिस्से पर मिल जाएंगे. ये फोन नंबर हेल्पलाइन, क्रेन सर्विस, एंबुलेंस सर्विस और पेट्रोल सर्विस के होते हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यात्रा के दौरान टोल शुल्क लेने की एवज में आपको ये सारी सेवाएं भी उपलब्ध कराता है. ये चारों नंबर आपको नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया की साइट

http://tis.nhai.gov.in/TollInformation?TollPlazaID=200 पर भी मिल जाएंगे

तुरंत मिलता है रिस्पॉन्स

अच्छी बात ये है कि ये सभी हेल्पलाइन नंबर तुरंत उठते हैं. तुरंत मदद उपलब्ध कराई जाती है. यदि रास्ते में आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत है तो नेशनल हाईवे अथारिटी के हेल्पलाइन नंबर 1033 .या 108 पर फोन करें. तुरंत मदद मिलेगी. ये सेवा लगातार चौबीस घंटे चलती रहती है.

मेडिकल इमरजेंसी नंबर

नेशनल हाईवे पर यात्रा के दौरान अक्सर मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति भी बन जाती है. यानी आप या आपके साथ यात्रा कर रहे लोग बीमार हो सकते हैं. ऐसे में रसीद के आगे या दूसरी तरफ दिए मेडिकल इमरजेंसी फोन नंबर पर कॉल करें. आपके कॉल के 10 मिनट में एम्बुलेंस आ जानी चाहिए. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस उपलब्ध कराने वाली हेल्पलाइन का नंबर 8577051000 और 7237999911 है. ये सुविधा बिल्कुल मुफ्त है. इस पर कॉल करने एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचती है.

पेट्रोल हेल्पलाइन नंबर

यदि अचानक किसी कारणवश आपकी गाड़ी का ईंधन खत्म हो गया तो चिंता की बात नहीं. आप सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर दें. रसीद पर दिए गए हेल्प लाइन नंबर या फिर पेट्रोल नंबर पर फोन करें. आपको जल्द से जल्द 5 या 10 लीटर पेट्रोल या डीजल की आपूर्ति की जाएगी. हां, इस ईंधन की रकम का भुगतान करना होगा. पेट्रोल हेल्पलाइन नंबर 8577051000, 7237999944 है.

क्रेन हेल्पलाइन नंबर


अगर यात्रा के दौरान कार या वाहन में कोई खराबी आ जाए. ये रुक जाए तो नेशनल हाईवे की एक हेल्पलाइन तुरंत मदद देगी. वो अपने वाहन पर एक मैकेनिक के साथ आपके पास पहुंचेगी. मैकेनिक को लेकर आने की सुविधा तो मुफ्त है लेकिन आपकी कार या वाहन में जो खराबी है, उसका चार्ज जरूर मैकेनिक वसूल करेगा. अगर समस्या का वहां समाधान नहीं हो सकता तो वाहन को क्रेन उठाकर निकटवर्ती सर्विस सेंटर तक पहुंचा देगी. नेशनल हाइवे अथारिटी का ये हेल्पलाइन नंबर 8577051000, 7237999955 है.

Popular posts from this blog

Difference in job function of ABM & RBM

What is Artificial Intelligence?

ABM to RBM Interview Training Guide