PartuZen: India’s First Dedicated Postpartum Wellness Product

PartuZen: India’s First Dedicated Postpartum Wellness Product Postpartum care has long been overlooked in India, where the focus traditionally remains on pregnancy and childbirth. Recognising this gap, Rajan Kumar designed a unique marketing strategy and scientific literature booklet to introduce PartuZen, the first Indian product dedicated to comprehensive postpartum wellness.   The Vision Behind PartuZen Rajan Kumar understood that women’s recovery after childbirth is not just physical but also emotional and hormonal. His strategy was simple yet powerful: combine scientific credibility with empathetic communication. Instead of presenting the product as just another supplement, he positioned PartuZen as a companion for mothers rediscovering strength.   Marketing Strategy Idea The campaign focused on three pillars:   - Education: Distributing booklets with references from global journals to build trust.   - Empathy: Using visuals of mothers and ba...

नो विज़न , नो सक्सेस

                                             नो विज़न , नो सक्सेस 

 आज  मुझे भी  इस फार्मा फील्ड में २१ वर्ष  हो गए , लेकिन जब भी फील्ड में जाता हु तो मुझे हमेश नए चेहरे दिखते है ! जो हमारे समय के मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव थे वो कुछ लोग प्रमोशन लेकर मैनेजर हो गए  और कई लोगो ने फील्ड को राम राम कर दिया !

मुझे सिर्फ इतना बोलना है हमारे साथियो और नए जो भी इस फील्ड में ज्वाइन किये  है , हमारा फार्मा फील्ड बहुत अच्छा है सिर्फ लगन और मेहनत से काम किया तो सक्सेस / सफलता आपके कदम को चूमेगी। 

अगर आप लोग एक  विज़न लेकर चलोगे की मुझे जिंदगी में इस मुकाम  तक पहुंचना है तभी आप सफल हो सकते हो , हमेशा ओपन माइंड रखो , कुछ करने की जिद्द रखो तब जाकर आप सफल हो सकते है।  मै  कई लोगो से बात करता हु तो उनका अनुभव शेयर कर रहा हु , जैसे कुछ लोगो  की सोच  बस  महीने का २००००-२५००० रूपए मिल जाए शाम को  आराम से फॅमिली के साथ घर पर रहु ! और कुछ लोग कहते है मुझे भी रीजनल मैनेजर / जोनल मैनेजर / प्रोडक्ट मैनेजर बनाना है।  

दोस्तों आज सिर्फ आप मेडिकल रिप्रसेन्टेटिव  बन के कितने  दिन तक काम करोगे ४-६  साल ? कल को आपकी भी फॅमिली की अपेक्षा / उमींद होगी की मेरे पति /मेरा पिता / मेरी पत्नी  / मेरी माँ  मैनेजर बने ? क्यों की हर कोई चाहता है लाइफ में आगे बढ़े ! कई बार आपने देखा होगा की आपके जूनियर्स मैनेजर बन जाते है ? आप ३५ साल के होते है और  आपका मैनेजर ३०  साल का होता है ? ऐसा क्यों होता है कभी आपने  सोचा ? क्यों की वो मैनेजर फॅमिली और फ्रेंड्स से सैक्रिफाइस करता है तब जाकर वो उस मुकाम तक पहुँचता है। 

सके लिए अगर कुछ करना है तो ,थोड़ी आपको  मेहनत , सैक्रिफाइस , क्नोलज  अपडेट  और ओपन  माइंड रखना पड़ेगा। 

क्यों की लाइफ में कब आपको ओप्पोर्तुनिटी / संधि मिल जाए  आप को पता भी नहीं चलेगा , और तब शायद आप  तैयार ना हो ?

इसलिए पहले आप खुद  को तैयार कीजिए और अपना विज़न बनाए , की आपको करना क्या है... 

१ खुद का एक घर हो 

२ बच्चो की शिक्षा अच्छी स्कूल/कॉलेज हो 

३ बैंक बैलेंस अच्छी हो 

४  सोसाइटी में आपकी इज़ाज़त , मान सम्मान हो 

इसके लिए  करे..?

१  खुद का क्नोलज अपडेट करे गूगल मदत से / दोस्त से  डिस्कशन करे  

२  इम्प्रूव कम्युनिकेशन स्किल 

३ आपके कस्टमर ( डॉक्टर /केमिस्ट ) से अच्छा रेपो / रिलेशन बनाए 

४ टार्गेट बनाओ की कब आपको क्या करना है , उस टारगेट के लिए आज ही शुरू करो काम 

५  अगर आपको ओप्पोर्तुनिटी दूसरे शहर / जिला में मिले तो तैयार रहे जाने को 

६ टाइम का परफेक्ट रहो  

७ कमिटमेंट बनो 

८ हेल्प लेने में  न शर्माओ / क्वेश्चन पुच्छने में न शर्माओ 

९ दोस्ती हमेशा पोसेटिव /सकारात्मक सोच वाले  करे , नेगेटिव लोगो से दूर रहे 

१० सोशल मीडिया से दूर रहे ( और अच्छी सेहत रखे )



Popular posts from this blog

ABM to RBM Interview Training Guide

Difference in job function of ABM & RBM

Zonal Business Manager Role in Pharmaceutical company